Thursday, July 16, 2015

छोटे बच्चे और कमाई करोड़ों में !

How to make money from youtube 


How-to-earn-money-online
How to earn money online 



जी हां आप भी सुन कर हैरान हो गए होंगे कि छोटे बच्चे करोड़ों रूपये कैसे कमा लेंगे, लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।   
विदेशों में 8 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चे इंटरनेट से इतना पैसा कमा लेते है कि अपने माँ बाप को अपने जन्म दिन पर मंहगी कारें खरीद कर गिफ्ट में दे देते है। 


8 वर्ष की चार्ली जिसकी कमाई 80 लाख रूपये महीना 


ऐसी ही एक आस्ट्रेलिया की 8 वर्ष की लड़की है जिसका नाम चार्ली है और उसका यूटूब पर फ़ूड चैनल है।  इस चैनल से वह हर महीने 80 लाख रूपये कमाती है। 
यह लड़की यूटूब पर केक - पेस्ट्री बनाना सिखाती है। 

आइये जानते है इस छोटी सी बच्ची की कहानी 


ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली चार्ली का असली नाम मिनी मार्था स्टीवर्ट है। चार्ली को पेस्ट्री ,केक और कैंडी बनाने का शौंक है।  3 वर्ष पहले चार्ली ने अपने पेरेंट्स की मदद से यूटूब पर अकाउंट बनाया और इस यूटूब चैनल का नाम रखा चार्लीज क्राफ्टी किचन। आठ वर्ष की चार्ली इसमें बहुत ही आसान तरीके से केक, पेस्ट्री और कैंडी बनाना सिखाती है।  चार्ली के वीडियो के करोड़ों व्यू हो चुके है और लाखों लोगों ने इस चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ है, इसी कारण चार्ली के चैनल को खूब हिट्स मिलते है, जिससे चार्ली हर महीने 80 लाख रूपये कमाती है।  इस तरह ये लड़की सालाना 9 करोड़ 60 लाख रूपये कमाती है। 



Charlie Bit My Finger वीडियो ने पांच वर्ष में 3 करोड़ कमाए 


यह वीडियो मात्र  56 सेकंड की है, इस वीडियो में एक वर्ष का चार्ली अपने तीन वर्ष के भाई की ऊँगली को काट लेता है, इस दृश्य को बच्चो के पिता ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और यूटूब पर अपलोड कर दिया था। 
बच्चो के माँ बाप ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह वीडियो इतनी हिट हो जायेगी कि उन्हें करोड़ो रूपये कमा कर दे देगी। 
यह वीडियो इंग्लैंड में 2007 में यूटूब पर अपलोड की गयी थी और 2012 तक इसने 3 करोड़ रूपये कमा कर दे दिए और अब तक कितने कमा कर दे दिए होंगे इसका अंदाजा आप लगा सकते है।  


यूटूब से पैसा कमाने वालों की लिस्ट बहुत लम्बी और अगर उन सबके नाम बताने लग जाऊँगा तो मेरी वेबसाइट भी छोटी पड़ जायेगी, इसलिए अब आप समझ ही गए होंगे कि यूटूब पर आप भी बड़ी आसानी से पैसा कमा सकते है।  

दोस्तों इस तरह जिनको यूटूब से पैसे कमाने का तरीका मालूम है वह लोग खूब पैसा कमा रहे है। 
लेकिन मैं आप लोगों के लिए यूटूब से पैसा कमाने के तरीको और सेटिंग के बारे में बहुत जल्द पोस्टे लिखने जा रहा हूँ जिसको आप भी पढ़कर यूटूब से पैसा कमाने के तरीकों के बारे में जान जायेंगे। 
इसलिए आप मेरी इस वेबसाइट  www.hindiwifi.blogspot.com  को बुकमार्क या सेव करलें और इसके साथ ही मुझे गूगल प्लस पर Follow करें। 












No comments:

Post a Comment